बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूल का कायाकल्प कराया जायेगा। इसके लिए प्रोजक्ट अलंकार के तहत काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्धारित अवधि में काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से समय अवधि में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने को कहा है। प्रोजक्ट अलंकार के तहत जिले के 24 राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूल कायाकल्प के लिए चयनित हैं। इनमें जीजीआईसी दातागंज, जीआईसी गभियाई, जीआईसी निजामपुर, जीजीआईसी सहसवान, राजकीय हाईस्कूल नसीरपुर टप्पा, राजकीय हाईस्कूल खुनक, जीआईसी अर्सिस बर्खिन, जीजीआईसी खुनक, राजकीय हाईस्कूल पपगांव, राजकीय हाईस्कूल भुंडी, राजकीय हाईस्कूल सोही आदि शामिल हैं। जीजीआईसी दातागंज में पांच अतिरिक्त कक्ष बन रहे हैं। इसके बाद 1...