बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। इनिंग्स स्टार बिजनौर ने मुरादाबाद के प्रतिष्ठित बाबा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए तृतीय राज्य स्तरीय बेसिक चैंपियनशिप 2026 के महामुकाबले फाइनल में जीत दर्ज की है। रोमांचक फाइनल मैच में इनिंग्स स्टार बिजनौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसमें नितिन चौधरी ने 14 गेंदों में 30 रन, अंतरिक्ष सैनी ने शानदार 36 रन, अमित कुमार ने 24 रन और राहुल कुमार ने 20 रन बनाए। जवाब में यूनाइटेड अमरोहा बेसिक की पूरी टीम मात्र 138 रनों पर ही सिमट गई। ललित शर्मा, अंतरिक्ष, जावेद और मनजीत सिंह ठाकरान की धारदार गेंदबाजी की बदौलत 24 रनों से इनिंग्स स्टार बिजनौर की टीम ने खिताब जीता। टीम में मुकुल पाल कप्तान ,नितिन चौधरी, राहुल कुमार, अमित बालियान, अंतरिक्ष सैनी, ललित शर्मा, प्रिंस राठी, अनुज...