श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल व उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल एक दिवसीय भ्रमण के लिए 24 मार्च मंगलवार को श्रावस्ती आएंगे। अपरान्ह 1.30 बजे वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में चल रहे प्रदर्शनी व मेले में प्रतिभाग करेंगे। दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित जनसंवाद व संगोष्ठी में शामिल होंगे। 3.30 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...