प्रयागराज, मई 20 -- संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार को जिले के 79 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 30818 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। आखिरी दौर का प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में दिया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले को कुल 31 सेक्टरों में बांटा गया है। जिन्हें क्रमवार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे के बीच दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली के ठीक आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र के दरवाजे बंद हो जाएंगे। सबसे बड़ी परीक्षा होने के कारण सुरक्षा के भी पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा कें...