सुपौल, मार्च 25 -- सरायगढ़। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढ़िया गांव के वार्ड 14 से 24 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मवेशी बांधने वाले घर से एक प्लास्टिक के बोरे से 24 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की। श्याम सुंदर राम को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। केस दर्ज कर हिरासत में भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...