बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर। पुलिस ने 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप स्कूटी में शराब ले जाई जा रही थी। बुधवार शाम कोतवाली पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान स्कूटी चालक लक्ष्मण सिंह डसीला पुत्र गोपाल सिंह डसीला निवासी तल्ली हड़बाड़ के कब्जे से कुल 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...