नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। श्रम विभाग ने जिले की 24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना लगाया है। साथ ही, उनका लाइसेंस निरस्त करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। जिला प्रशासन के एअधिकारी ने बताया कि जिन ठेकेदारों के श्रमिकों ने आंदोलन में तोड़फोड़ की, उनकी भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया। साथ ही, श्रमिकों को उनके हितों से वंचित रखा। श्रम विभाग ने श्रमिकों के भुगतान के लिए इन 203 ठेकेदारों को 1,16,05,067 रुपये जुर्माना के नोटिस भेजे हैं। यह भी पढ़ें- 24 फैक्टरियों के 203 एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त होंगे जुर्माना के साथ-साथ उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.