सिमडेगा, अप्रैल 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बानो पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी तस्करी करने के आठ आरोपियो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 28 अप्रैल की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओड़िशा से ओड़गा होते हुए जंगल के रास्ते कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी को बानो की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभ्रियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो दर्जन प्रतिबंधित मवेशियों के साथ पुलिस ने जोगेन्द्र कछुवा, बरनाबस कछुवा, रेटेया तिग्गा एवं दशरथ अहीर को हिरासत में लेकर पुछताछ की। इसी क्रम में पुलिस गिरफ्त में आए चारो आरोपियों ने अनुग्रह गिधनी, सुबर सिंह, अमर समद एवं अनमोल तिर्की के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार क...