गाजीपुर, अगस्त 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2026-27 में 24 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ की ओर से बजट स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत धनराशि संबंधित विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति को भेज दी जाएगी। शासनादेश में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जीर्ण-शीर्ण एवं असुरक्षित विद्यालय भवनों की तकनीकी समिति द्वारा किए गए सत्यापन तथा नियमानुसार नीलामी या आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने के आधार पर बजट आवंटित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि आवंटित बजट को शासनादेश के अनुसार भवन निर्माण पर खर्च किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...