पटना, मार्च 28 -- Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में 15 हजार 498 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने 24 दिनों में विभिन्न जिलों का दौरा कर 35 जनसभाएं कीं। इस दौरान राज्य भर में कुल 9051 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इस दौरान वे लोगों से सीधे कनेक्ट हुए और उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। नीतीश की बतौर मुख्यमंत्री संभवतया यह आखिरी बिहार यात्रा है। वह राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं और आगामी दिनों में वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सीएम नीतीश ने बिहार में समृद्धि यात्रा निकालने का फैसला लिया था। जनवरी 2026 में मकर संक्रांति पर्व के बाद नीतीश की यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई थी। ...