कन्नौज, मार्च 16 -- तिर्वा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ठठिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के 24 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नवनियुक्त थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले तत्कालीन थाना प्रभारी देवेश कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामला दर्ज नहीं किया था। ठठिया थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र धनीराम ने 21 फरवरी को तत्कालीन थाना प्रभारी देवेश कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह गांव से बाहर बने मकान पर गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखे दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी तोड़िया, एक मंगलसूत्र, एक लर, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टप्स, दो अंगूठियां और करीब तीन लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे। पीड़ित ...