चतरा, जनवरी 22 -- चतरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से एक किशोरी मुन्नी कुमारी का 24 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार गिद्धौर के जंगलों की खाक छान रही है। सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने मुन्नी का पता बताने वालों के लिये 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। मालुम हो कि गिद्धौर गांव निवासी निर्मल राणा की 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी बीते 28 दिसंबर को दिन के लगभग 11 बजे घर से अन्य बच्चों के पीछे पीछे पिकनिक के लिए निकली थी। जो अब तक घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के लापता होने के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं, और उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर दिन-रात चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार, मुन्नी कुमारी घर से सामान्य स्थिति में निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नही...