24 जून को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
पाकुड़, जून 22 -- जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला नियोजनालय, पाकुड़ द्वारा 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला गोकुलपुर स्थित बाजार समिति मैदान में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार एवं अन्य चयन प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार ने अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 23 जून को जॉब कैंप का आयोजन उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं और नियोजकों के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.