24 जून को काशी आएंगे नागरिक उड्डयन मंत्री
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू बुधवार रात साढ़े 8 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरपोर्ट विस्तार के तहत चल रहे टर्मिनल भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज में रात्रि विश्राम करेंगे। राममोहन नायडू अगले दिन गुरुवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 6.30 बजे एयर इंडिया के ईजी कनेक्ट प्रोग्राम में भाग लेंगे। सुबह 8.05 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.