हाजीपुर, जुलाई 21 -- वैशाली डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, वैशाली, अवशेष सीएमआर वाले पैक्सों के अध्यक्ष एवं चयनित राइस मिलर उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 24 जुलाई 2026 तक जिले के सभी पैक्स शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा तक लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले पैक्सों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए बिहार सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1935 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सीएमआर की आपूर्ति स्थिति बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 92.33 प्रतिशत...