फरीदाबाद, जुलाई 14 -- फरीदाबाद, सरसमल। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अब 24 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रह और मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी सभी गतिविधियां अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी। अभियान के दौरान बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का संकलन करेंगे, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके。

मतदाता सूची का प्रारूप उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्त...