बरेली, जून 27 -- निर्माता-निर्देशक और लेखक आकाशादित्य लामा की फिल्म दुल्हनिया ले आएगी 24 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में अभिनेत्री खुशाली कुमार के ब्राइडल लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म दुल्हनिया ले आएगी में खुशाली कुमार के साथ ही महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओमकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म की शूटिंग बरेली के ग्रैंड निर्माणा होटल, फ्यूचर यूनिवर्सिटी, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी, एग्जीक्यूटिव क्लब, झुमका तिराहा, आदिनाथ चौक, रामगंगा आदि पर हुई थी। इस फैमिली इंटरटेनर फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर में अभिनेत्री खुशाली कुमार दूल्हें की तमाम पगड़ियों के ऊपर ब्राइडल लुक में लेटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- 24 जुलाई को रिलीज होगी दुल्हनिया ले आएगी फिल्म फिल्म के...