पटना, मार्च 17 -- राज्य के 24 जिलों में होने वाले नगरपालिक चुनाव, उप चुनाव व आम चुनाव को लेकर 13 मई 2026 तक नयी मतदाता सूची तैयार होगी। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है। यह सीट मृत्यु, त्यागपत्र एवं आयोग द्वारा पदच्युत करने की वजह से रिक्त हुए हैं। इनमें तीन नगर निगम सहरसा, सासाराम और भागलपुर जबकि शेष नगर परिषद व नगर पंचायत में चुनाव होने हैं। मंगलवार को आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 24 में से 19 जिलों की कुछ नगरपालिका में उप चुनाव कराया जाना है। साथ ही सीवान, औरंगाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण और सारण सहित पांच जिलों के कुछ नगर निकायों में आम चुनाव कराया जाना है। इसके लिए बिहार विधानसभा की मतदाता सूची का 21 मार्च तक वार्डवार विखंडन किया जायेगा। 15 अप्रैल तक मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। 15 से 28 ...