कोडरमा, जुलाई 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती के 25 वर्ष होने पर सृजन से सम्मान तक छह जुलाई से 22 जुलाई तक नौ दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 24 जिलों की 82 शाखाओं में छह जुलाई सोमवार से जीवदया के तहत गौ सेवा का आयोजन किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा व मंडल वन की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया के नेतृत्व में राज्य की सभी शाखाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 22 जुलाई को निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा के नेतृत्व में चुनाव व जनसंपर्क समाज सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।समाप्तसमाप्तसर, अगर खबर की जरूरत पड़े त...