लखनऊ, दिसम्बर 9 -- चांदा, सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में अमन यादव हत्याकांड को लेकर चला तनाव अब थमा। देर रात जिलाधिकारी हर्ष कुमार और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राज़ी हो गए हैं। परिजन घर से अमन यादव का पार्थिव शरीर लेकर देवाढ घाट के लिए निकल चुके हैं, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना से आहत और रोषित ग्रामीणों में शोक की लहर-घाट पर सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। प्रशासन ने परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...