रांची, मई 9 -- Jharkhand Weather: रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम अपने पुराने अंदाज में लौट आया है। राज्य में अगले सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर और आसपास के राज्यों में कई सिस्टम लगातार बन रहे हैं। इससे राज्य में 20 तक तापमान में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अगले 24 घंटों में झारखंड का मौसम तेजी से बदल जाएगा और कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।क्यों बदल रहा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण-पूर्व की हवा के कारण मई में गर्मी बढ़ने के साथ ही देश के पूर्वी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहे हैं। देश के पश्चिमी लेकर पू...