लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के चाल्हो गांव में युवक के मृत्यु होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव पड़ा है। ग्रामीण अपने समाजिक मसना में शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव के चूमनु उरांव के 25 वर्षीय पुत्र रवि उरांव की मौत बीमारी के कारण असमय हो गई। वह सरना समाज से ताल्लुक रखता था। पर गांव के सरना समाज के लोग समाजिक मसना में रवि के शव को अंतिम संस्कार करने नहीं दे रहे हैं। गांव वालों का कहना है चूमनु बाहर से आकर यहां बसा है, यह गांव के समाजिक रीति रिवाज़ को नहीं मानता है। इसीलिए गांव के मसना में शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया सुमन उरांव का कहना है हमने अपने स्तर से गांव वालों को समझाने का बहुत प्रयास किया पर वे लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ...