नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली से दुबाई जने वाली स्पाइसजेट की दो उड़ानों में 24 घंटे से ज्यादा की देरी होने के बाद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और एयरपोर्ट पर ही प्रदर्शन शुरू हो गया। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन्स ने उन्हें उड़ान में देरी होने की भी स्पष्ट सूचना नहीं दी और वे इंतजार ही करते रह गए। यात्रियों ने कहा कि हर बार समय बढ़ाने का अनाउंसमेंट कर दिया जाता था। यह बताया ही नहीं गया कि उड़ान कितने बजे रवाना होगी। रिपोर्ट के मुताबिक दुबाई जाने वाली एसजी 5111 उड़ान को सोमवार की सुबह ही रवाना होना था। इसके बाद धीरे-धीरे करके इसे मंगलवार सुबह के लिए बढ़ा दिया गया। वहीं एक और फ्लाइट एसजी 5105 को सोमवार की सुबह रवाना होना था जिसका समय बढ़ाकर मंगलवार की दोपहर में कर दिया गया। ऐसे में यात्री बेहद परेशान हो गए।एयरपोर्ट पर धरना देने लगे य...