चतरा, जुलाई 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार की शाम से बारिश शुरू हुई जो गुरुवार को दिन भर होती रही। बारिश के कारण तालाब, पोखर, आहर और खेत सब लबालब भरे हुए हैं। किसान अपनी खेतों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। धान का बिचड़ा लगाया गया है लेकिन इतनी बारिश के कारण उसे बचाना मुश्किल हो रहा है। खेतों में ही धान के बीचड़े गल जा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। किसान मिथलेश सिंह ने कहा कि इस बारिश ने तो मक्का को ले ही लिया और ऐसा लग रहा है कि धान भी हाथ से निकल जायेगा। इतनी बारिश में कोई भी फसल नहीं हो पायेगा। क्योंकि खेतों में बारिश का पानी भरा रहता है। इसतरह किसानों के समक्ष जहां खेती की समस्या उत्पन्न हो गयी है, वहीं आमलोग इस बारिश से त्राहिमाम हैं। बारिश के कारण मौसमी बीमारी भी शुरू हो गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.