मोतिहारी, अप्रैल 30 -- पताही। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की संध्या आई तेज आंधी व बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी के कारण क्षेत्र की बिजली बाधित हो गईं, जो 24 घंटे बीतने के बाद भी समाचार प्रेषण तक बाधित थीं। बिजली बाधित होने के कारण बिजली से चलने वाले सारे कार्य बाधित रहे।इससे आम लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन दिन भर बिजली रही गायबबिजली की समस्याएँ क्षेत्र के अधिकतर मोबाइल चार्ज नहीं होने के कारण बन्द हो गए। साथ ही अधिकतर मोबाइल टावर भी बिजली नहीं होने के कारण बन्द हो गए। इससे क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे से सम्पर्क में भी परेशानी झेलनी पड़ी। आंधी बारिश वाली काली रात और गर्मी के दिनों में कीड़े मकोड़े के निकलने वाले मौसम में लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। मोमबत्ती या फिर मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.