गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी के सीजन में पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। घने कोहरे की चादर आसमान में फैला है। कोहरे के बादलों की मौजूदगी से मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। इसके कारण बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक उछाल हो गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। इसकी वजह है आसमान में मौजूद कोहरे के बादल ।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण नये साल में हवा में नमी बढ़ने लगी है। हवा में नमी के इजाफे से कोहरे का घनत्व भी बढ़ने लगा है। घना कोहरा बादल की शक्ल में आसमान में मौजूद है। इसके घनत्व बढ़ने से ही रात में गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट नह...