छपरा, मई 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराधियों के खिलाफ और अपराध नियंत्रण को लेकर सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है l चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाना तथा अवैध देशी शराब भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई करना था। गिरफ्तार अभियुक्तों में 5 वारंटी, शराब सेवन के 10, शराब कारोबार के 1, हत्या के प्रयास के 2, चोरी के 2, अपहरण के 3, अवैध खनन के 2, लूट के 2, पोक्सो एक्ट के 2 तथा गृहभेदन के 1 अभियुक्त शामिल हैं। यह भी पढ़ें- हत्या समेत अन्य मामले में 23 गिरफ्तार पुलिस ने इस दौरान 70 वारंट और 4 कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया। वही...