फतेहपुर, जुलाई 7 -- फतेहपुर। बीते दिनों यमुना का जलस्तर सामान्य होने से तिरहार के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन केन नदी का पानी आने के कारण महज 24 घंटे में यमुना की जलधारा में करीब 13.2 सेंमी की रफ्तार से इजाफा होने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक बार फिर से दहशत दिखाई देने लगी है। वहीं तिरहार में सरकारी मशीनरी की चहलकदमी शुरू हो चुकी है। केन, चंबर व बेतवा नदी का पानी यमुना की जलधारा में मिलने के कारण रविवार की अपेक्षा सोमवार को यमुना के जलस्तर में 3.22 मीटर की बढ़ोत्तरी हो गई। जिससे तिरहार के बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीणों की धड़कने तेजी से बढ़ने लगी है। लोग बाढ़ की विभिषिका से घिरे दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व भी एकाएक यमुना के पानी में दो दिन के अंदर चार मीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है जिसके बाद हालात सामान्य होने पर लोगो ने राहत म...