महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 13 हजार 967 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की गई है। इसके साथ ही नो मैपिंग श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या घटकर 3 लाख 02 हजार 321 रह गई है। अधिक नो मैपिंग वाले बूथों पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं, जिससे अभियान की गति तेज हुई है। जिले में कुल 19 लाख 92 लाख 459 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 16 लाख 89 हजार 199 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इनमें से 7 लाख 19 हजार 503 मतदाताओं की सेल्फ मैपिंग पूरी हो चुकी है। ये वे मतदाता हैं, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता...