पटना, अप्रैल 2 -- अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पटना पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान हत्या, लूट, शराब तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कुल 108 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में हत्या के एक, एससी/एसटी एक्ट के एक, हत्या के प्रयास के 9, अन्य विशेष कांडों के 13, अन्य सामान्य कांडों के 44, शराब तस्करी एवं होम डिलीवरी से जुड़े 24 तथा शराब पीने के आरोप में 16 लोग शामिल हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है। इनमें 643.62 लीटर विदेशी शराब और 128.2 लीटर देसी शराब यानि कुल 771.82 लीटर शराब, 8.100 किलोग्राम गांजा, 6 वाहन, 2 मोबाईल फोन, 2 आग्नेयास्त्र और 9 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा 10 सिलेंडर, 232 नशीली सूइया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.