हरदोई, जून 23 -- सुरसा। ग्राम ढोलिया में खेत से चोरी हुई पांच सोलर प्लेटों के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पांचों सोलर प्लेटें, घटना में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप डाला और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। ग्राम ढोलिया निवासी दुलीचन्द्र ने 22 जून को खेत से पांच सूर्या लाइट (सोलर प्लेट) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सुरसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सूरजपाल, रामजी, अनुज कुमार, सत्यम, मोनू और शिवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...