सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर विशेष अभियान चलाकर 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 23 वारंट व एक कुर्की का भी निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब कांड, हत्या के प्रयास व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कांड से जुड़े 9, हत्या के प्रयास के मामलों में 3 व अन्य कांडों में 6 अभियुक्त शामिल हैं। वारंट के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अवैध शराब की कोई बरामदगी नहीं हुई है। इस कार्रवाई में 23 वारंट का निष्पादन किया गया, जबकि एक मामले में कुर्की की कार्रवाई की गई। साथ ही विभ...