सीवान, मार्च 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 30 वारंटों का भी निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कांड के 13, वारंट के 5, डकैती के 5, एनडीपीएस एक्ट के 2, हत्या के प्रयास के 13, आर्म्स एक्ट के 1 व अन्य विभिन्न कांडों के 4 अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की भी बरामदगी की है। इसमें 153 लीटर देशी शराब व 27.62 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा अन्य बरामदगी में दो दोपहिया वाहन, एक देशी कट्टा, एक कारतूस, चांदी के पायल की एक जोड़ी, मेहंदी छल्ला, चांदी के बर्तन (प्लेट, कटोरी, ग्लास, दीप), चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का सिंहोरी, चांदी क...