रांची, जून 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के कारण मामले का शीघ्र उद्भेदन संभव हो सका। इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है। जानकारी के अनुसार दोवाड़ु निवासी लाह व्यापारी शिवशंकर दत्ता ने 15 जून को सिल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि बदालु के समीप अज्ञात अपराधियों ने उनसे 20 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन तथा अन्य जरूरी सामान लूट लिए। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से मिली सफलता: जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदि...