रांची, अप्रैल 24 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ाकोल्हान के तीनों जिले लू से तप रहे हैं। सुबह से रात तक राहत नहीं मिल रही है। सुबह 7 बजे ही कड़ी धूप हो जा रही है और शाम 5 बजे तक धूप से परेशानी हो रही है। वहीं, रात में भी गर्म हवा चल रही है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में चाईबासा और सरायकेला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में भी पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को इन जिलों में लू के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की भी संभावना है।तेज आंधी के साथ होगी बारिश 25 अप्रै...