नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। डाक विभाग अपनी सेवाओं को तेज बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। इसके तहत महानगरों में स्पीड पोस्ट और स्पीड पार्सल सेवाओं की एक दिन के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इसके पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं तथा बहुत जल्द ये सेवाएं लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 'स्पीड 24' पोस्ट पार्सल का छह महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकात्ता, हैदराबाद और बेंगलुरू में परीक्षण किया गया है। यह 95 फीसदी सफल रहा है। इसके तहत 24 घंटे के भीतर पार्सल लोगों तक पहुचाए जाएंगे। इस प्रकार 24 स्पीड पोस्ट के जरिये लोगों के पत्रों की डिलीवरी एक दिन के भीतर होगी। यह सेवा चुनींदा डाकघरों में शुरू होगी, जबकि 'स्पीड 48' सेवा सभी डाकघरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.