प्रयागराज, अप्रैल 26 -- नगर निगम के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को लगाया गया एटीएम 24 घंटे में दगा दे गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने वाटर एटीएम का लोकार्पण किया था। शनिवार को लोग एक रुपये का सिक्का डालकर एटीएम से पानी लेने गए तो यह काम नहीं कर रहा था। इसके पास रखी टंकी से एटीएम में पानी नहीं आ रहा था। लोकार्पण के 24 घंटे के अंदर एटीएम बंद होने के सवाल पर जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि इसे ठीक कर चालू कराएंगे। यह भी पढ़ें- सुबह से मांगते रहे टैंकर, शाम तक नहीं मिला पानी यह भी पढ़ें- शहर में लगाए जाएंगे 40 वाटर एटीएम यह भी पढ़ें- बरौनी में 'हर घर नल जल' योजना फेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...