सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटे में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तेज बढ़ोतरी ने मौसम को अचानक तपिश भरा बना दिया है। रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सूरज निकलते ही तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया और सुबह के समय ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और अधिक तीखी होती चली गई। दोपहर तक स्थिति ऐसी हो गई कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई स्था...