लखीसराय, जुलाई 10 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं एवं कार्यरत शिक्षकों की अद्यतन जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में छात्रों और शिक्षकों का ब्योरा देने का आदेश, सभी स्कूलों से मांगी गई रिपोर्ट निर्देश जारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए विषयवार और वर्गवार नामांकित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की संख्या 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। डीईओ द्वारा जारी पत्र में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बिहार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि जिले के सभी विद्यालयों से प्राप्त आंकड़ों का संकलन कर मानक मंडल के अनुरूप समग्र प्...