बोकारो, जून 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित समस्या उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष रखी गई, जिसका 24 घंटे के भीतर समाधान किया गया। चास निवासी चंदन कुमार महतो, जो वर्तमान में सीसी महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 2025-27 के छात्र हैं। उसने उपायुक्त को अवगत कराया कि पूर्व में वे ड्रोणा आईटीआई में अध्ययनरत थे तथा सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने आईटीआई से स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) प्राप्त कर बी.एड. में नामांकन कराया। छात्र ने बताया कि बी.एड. सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करना चाह रहे थे, लेकिन ई-...