सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल रोड स्थित एक क्लिनिक से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात क्लिनिक में कार्यरत दीपक कुमार की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दी गई थी। इस संबंध में विवेक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर एफआईआर कराई है। हालांकि, पीड़ित और उसके परिजन खुद भी बाइक की तलाश में जुटे रहे। इसी दौरान शनिवार शाम गोविंद फंदह गांव के पास पीड़ित ने अपनी बाइक एक व्यक्ति के पास देखी। संदेह होने पर उसे तत्काल पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी...