कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में करीब 60 प्रतिशत तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की प्रबल संभावना है। इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जहां दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से मौसम में नमी और उमस का एहसास बढ़ेगा।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के मुताबिक इस दौरान पुरवा हवा मंद से मध्यम गति में चलेगी, जिसकी रफ्तार 5 से 27 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। यह हवा वातावरण में नमी बनाए रखेगी, जिससे बादलों की सक्रियता बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती रह सकती है।शुक्रवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिनभर करीब 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.