लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- शहर से लापता हुईं दो छात्राओं को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कासगंज से बरामद कर लिया है। दोनों छात्राएं घर पर बिना बताए जयपुर घूमने जा रही थी। पुलिस ने छात्राओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शहर की रहने वाली कक्षा सात की 14 वर्षीय छात्रा और उसकी 14 वर्षीय सहेली मंगलवार को स्कूल में पढ़ने आई थी। छुट्टी होने के बाद दोनों घर वापस नहीं पहुंची। जब देर शाम तक दोनों छात्राएं घर नहीं लौटीं तो उनके परिजन स्कूल पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो दोनों ने बेटियों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। एक साथ दो नाबालिग छात्राओं के गायब होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी पूर्वी पवन कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस सेल की मदद से छात्राओं की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और फ...