गिरडीह, सितम्बर 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर व सरकारी बैंक खाते से अवैध निकासी समेत शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं की जांच की मांग को लेकर अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने अभाविप के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी गिरिडीह पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठ गए। प्रदेश मंत्री के आंदोलन में शामिल होने के बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी मांगों की जानकारी ली और मामले की शीघ्र जांच व आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रकाश टुटी ने कहा कि संगठन किसी व्यक्ति विशेष को दोषी घोषित करने की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्य...