मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बीते 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस तापमान की वृद्धि हुई है। तापमान में वृद्धि से लोग परेशान हो गए है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बारिश बारिश न होने से गर्मी से उमस बढ़ गयी है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी के कारण कूलर और पंखा भी गर्म हवा उगल रहे है। इससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे है। यह भी पढ़ें- @ 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बारिश का इंतजार मौसम का मिजाज काफी अधिक तल्ख हो गया है। सुबह से ही तेज धूप हो जा रही है। इससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर के बाजार...