हाथरस, फरवरी 7 -- सेना की जवान की हत्या के मामले में गुरुवार रात को ही बहन ने मुकदमा दर्ज कराया। मृतक जवान की बहन ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामजद व तीन अज्ञात हमलावरों को नामजद किया। जवान की हत्या को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी हमलावर को पुलिस पकड़ नहीं सकी। लगातार पुलिस की टीमें नामजद हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। समदपुर निवासी जवान की गुरुवार दोपहर को उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जब जवान अपने दोस्त की कार से हाथरस न्यायलय से तारीख करके अपने घर आगरा जा रहा था। हत्याकांड में मृतक की बहन डौली ने गांव के ही दस लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने पांच पुलिस टीमों का गठन करके आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश जारी किये। गांव के दस नामजद हमलाव...