संभल, जून 2 -- विकासखंड बहजोई के गांव चितनपुर के प्रधान और ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की विद्युत लाइन को टाउन फीडर से यथावत जोड़े रखने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव पिछले करीब 60 वर्षों से बहजोई टाउन क्षेत्र से जुड़ा है, जिससे 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। अब विद्युत विभाग गांव की लाइन को ग्रामीण फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि गांव के उपभोक्ता नियमित रूप से राजस्व जमा करते हैं। ज्ञापन में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान जाहिद समेत शान मोहम्मद, नदीम, तालिब, मुश्ताक अली, जाकिर, टिंकू, मनोज आदि ग्रामीण मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...