धनबाद, जुलाई 1 -- सलानपुर बस्ती से लापता दो वर्षीय मासूम पियुष कुमार मंगलवार को सकुशल मिल गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चा सोमवार को घर से गायब हो गया था। जानकारी के अनुसार पियुष अपनी मां सिमरन के साथ कतरी नदी से लौटते समय रास्ते में बिछड़ गया था। खेलते-खेलते वह सूर्य मंदिर के पास पहुंच गया, जहां अंगारपथरा के एक व्यक्ति ने उसे सुरक्षित अपने पास रखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...