आजमगढ़, मई 19 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास घाघरा नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव सोमवार को दोपहर में घटना स्थल से सात किलोमीटर दूर दाम महुला के पास मिला। घटना के बाद से एनडीआरएफ और पीएसी के जवान शव की तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के पिहार के नौतप्पी गांव निवासी 28 वर्षीय सरवन यादव रविवार की शाम को दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए हाजीपुर निर्माणाधीन पुल के पास गया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया था। घटना के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी। यह भी पढ़ें- अरवल में सोन में डूबे किसान का शव भोजपुर से बरामद नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद ने एनडीआरएफ और पीएससी के जवानों को युवक की तलाश के लिए बुलाया था। दोनों टीमों ने सोमवार की सुबह नदी में तलाश...