बांदा, अप्रैल 17 -- बबेरू। चौबिस घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार नही कर सकी। पुलिस का कहना है कि हत्याआरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमो का गठन किया गया है। शीघ्र की उसे गिरफ्तार किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी सरिफिया पत्नी मोबीन शेख गुरुवार सुबह नहा रही थी। तभी मौके पर पहुंचा पति उसे गाली गालौज करने लगा। सरिफिया के विरोध करने पर उसकी कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को चौबिस घंटे गुजर गए है। पुलिस हत्या आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी। कोतवाली प्रभारी राजेद्र सिंह राजावत ने बताया कि हत्या आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमो का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.